बसना, 11 मार्च: फुलझर राज झेरिया यादव समाज बसना-सरायपाली एवं उड़िसा बोडासमार राज की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ग्राम कुकरीपाली, उड़िसा में संपन्न हुई। इस बैठक में दोनों राज के पदाधिकारियों ने समाज के प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा की।
बैठक में यादव समाज को सशक्त बनाने के साथ-साथ गौ-पालन को बढ़ावा देने हेतु जनजागरण अभियान पर विशेष ध्यान दिया गया। समाज के सदस्यों ने आसपास के क्षेत्रों में बड़ी गौशालाओं की स्थापना के लिए अन्य समाजों से भी सहयोग लेने पर विचार-विमर्श किया।
साथ ही, आगामी होलिका उत्सव को सौहार्दपूर्ण एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों से सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित समाज के पदाधिकारी:
- फुलझर राज: कार्यकारी अध्यक्ष बालकराम यादव
- उड़िसा बोडासमार राज: अध्यक्ष कमल राऊत
- बोडासमार: सचिव वासुदेव पोंड
- बसना तहसील:
- अध्यक्ष नरेंद्र यादव
- संरक्षक रंजीत यादव
- सचिव कुजराम यादव
- संगठन मंत्री गजानंद यादव
- उपाध्यक्ष सतीश यादव
- कोषाध्यक्ष अलेकराम यादव
- अन्य वरिष्ठ सदस्य रविशंकर यादव, बसंत यादव
महिला प्रकोष्ठ की उपस्थिति:
- केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती संतोषी यादव
- बसना तहसील अध्यक्ष श्रीमती सुमन यादव
- सचिव दीपिका यादव
- संगठन कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती प्यारी यादव
इस बैठक में उड़िसा एवं छत्तीसगढ़ के यादव समाज के सैकड़ों स्वजातीय बंधु शामिल हुए और समाज की एकता एवं विकास को लेकर सार्थक संवाद किया।