महासमुंद में धान खरीदी अभियान: 633815.56 टन धान खरीदी, 1457 करोड़ रुपये वितरित

धान खरीदी अभियान: अब तक 633815.56 टन धान की खरीदी, 1457 करोड़ रुपये किसानों को वितरित

महासमुंद, 31 दिसंबर 2024: खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान तेज़ी से जारी है। नोडल अधिकारी श्री अविनाश शर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर तक जिले के 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 109,919 किसानों से 633,815.56 टन धान खरीदा गया। इसके बदले किसानों को 1457 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि वितरित की गई है।

बारदाना आपूर्ति स्थिति
अधिकारियों के अनुसार, जिले के उपार्जन केंद्रों में अब तक कुल 2 करोड़ 10 लाख 30 हजार 345 बारदाना प्राप्त हुआ है। इसमें से:

1 करोड़ 6 लाख 90 हजार 127 नया बारदाना।

83 लाख 61 हजार 129 बारदाना मिलर्स से।

15 लाख 90 हजार 809 बारदाना पीडीएस से।

3 लाख 88 हजार 280 बारदाना किसानों से।


इनमें से 1 करोड़ 65 लाख 38 हजार 308 बारदाने का उपयोग उपार्जन केंद्रों में किया जा चुका है, और 44 लाख 92 हजार 37 बारदाना अभी शेष है।

धान खरीदी अभियान के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Comment