अब तक 77503 किसानों से 407016.64 टन धान खरीदा गया
महासमुंद-खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान सफलता पूर्वक चल रहा है। नोडल अधिकारी श्री अविनाश शर्मा के अनुसार, 17 दिसंबर तक जिले के 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 77503 किसानों से 407016.64 टन धान की खरीदी की गई है। इस धान की कीमत 936 करोड़ 15 लाख रुपए है, जो किसानों को वितरित कर दी गई है।
बारदाना प्रबंधन की जानकारी
जिले में अब तक 1 करोड़ 53 लाख 7 हजार से अधिक बारदाना प्राप्त हुआ है।
79 लाख 5 हजार 758 नया बारदाना।
50 लाख 86 हजार 557 बारदाना मिलर्स से।
15 लाख 39 हजार 910 बारदाना पीडीएस से।
3 लाख 19 हजार 131 बारदाना किसानों से।
1 करोड़ 2 लाख 58 हजार 718 बारदाना उपार्जन केंद्रों में उपयोग में लाया जा चुका है।
50 लाख 48 हजार 343 बारदाना अभी शेष हैं।
खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन तत्पर है।