26 मार्च 2025 –(नया रायपुर) आज डॉ. रविशंकर चन्द्रा एवं उनकी धर्मपत्नी सुषमा चन्द्रा द्वारा गृह प्रवेश एवं जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य चौका आरती का आयोजन नया रायपुर में किया गया। डॉक्टर चंद्रा मूल रूप से कोरबा से हैं। यह धार्मिक अनुष्ठान महंत लखनमुनि साहेब जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर परिवारजनों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में चन्द्रभागा चन्द्रा, गंगोत्री चन्द्रा, लखन चन्द्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश्वरी चन्द्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिशंकर चन्द्रा, नीमा चन्द्रा, लवलेश चन्द्रा, देवप्रसाद चन्द्रा, शांतिचंद्रा, राजेश चन्द्रा, देवकुमारी चन्द्रा, पुष्पलता चन्द्रा सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। धार्मिक मंत्रोच्चार, हवन एवं भजन-कीर्तन के बीच पूरे विधि-विधान से गृह प्रवेश की रस्में संपन्न की गईं। उपस्थित सभी अतिथियों ने परिवार को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की सराहना की।