महासमुंद जिले में 70.48% मतदान के साथ नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

जिले के सभी नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, 70.48% मतदान दर्ज

महासमुंद, 11 फरवरी 2025 – जिले के छह नगरीय निकायों में आज शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक जिले में औसत मतदान 70.48% दर्ज किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी 69.62% और पुरुषों की 71.41% रही। वहीं, तृतीय लिंग मतदाताओं ने 23% मतदान किया।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। महासमुंद नगर क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह विशेष रूप से नजर आया, जहां लोग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जिले के अन्य मतदान केंद्रों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नगर निकायों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:

महासमुंद नगर पालिका परिषद – 66.69%

बागबाहरा नगर पालिका परिषद – 75%

सरायपाली नगर पालिका परिषद – 71.18%

नगर पंचायत तुमगांव – 81.85%

नगर पंचायत पिथौरा – 80.29%

नगर पंचायत बसना – 64.34%


मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, जिससे मतदाता निश्चिंत होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Leave a Comment