“महतारी वंदन योजना: रजिस्ट्रेशन फिर से होंगे शुरू, जानिए पूरी जानकारी”

महतारी वंदन योजना : फिर से होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें कब

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाएगा। राज्य की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि निकाय चुनाव के बाद पोर्टल पुनः खोला जाएगा, जिससे उन महिलाओं को योजना का लाभ मिल सकेगा जो अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाई थीं।

योजना के अंतर्गत 38,000 महिलाओं के खाते में तकनीकी त्रुटियों के कारण वित्तीय सहायता नहीं पहुंच पा रही है। सरकार इन समस्याओं को दूर करने के साथ ही अपात्र लाभार्थियों की जांच-पड़ताल कर रही है।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार और समाज में उनके प्रति असमानता को दूर करना है। इसके तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। सरकार का मानना है कि यह योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment