खल्लारी रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश

थाना खल्लारी क्षेत्र के ग्राम एम के बाहरा और चरौदा के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 13 नवंबर 2024 की सुबह 8:10 बजे की है। शव अप लाइन के 70/23 – 70/25 किलोमीटर के बीच ट्रैक पर पाया गया।

शव का हुलिया

अज्ञात शव के बारे में पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। कद 5 फीट 1 इंच, चेहरा चपटा, रंग सांवला, बाल काले और चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ है। शव पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं:

  • सिर फटा हुआ
  • दाहिनी आंख के ऊपर गहरी चोट
  • एक आंख सूजी हुई
  • गले पर चोट के निशान
  • मृतक ने सफेद-काला इनर, नीले रंग की जींस और एप्पल ब्रांड का बेल्ट पहन रखा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी हो या शव की पहचान में मदद कर सके, तो निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:

थाना प्रभारी खल्लारी: 07723-223500 कंट्रोल रूम: 07723-223155 पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Leave a Comment