मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत, लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत, लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल

महासमुन्द। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज ज़िला मुख्यालय महासमुन्द पहुंचे, जहां उन्होंने शासकीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री का आगमन मचेवा स्थित हेलीपैड पर हुआ, जहां सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुन्द विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर ज़िला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment