प्राकृतिक आपदा में मृत्यु पर 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

महासमुंद, 27 दिसंबर 2024: कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा में हुई मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। विकासखंड महासमुंद के ग्राम कोकड़ी निवासी श्री पुनीतराम निषाद की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम वारिसान को 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

यह सहायता राशि पीड़ित परिवार को राहत देने और उनके आर्थिक संकट को कम करने के उद्देश्य से प्रदान की गई है। प्रशासन द्वारा आर.बी.सी. 6-4 के दिशा-निर्देशों के अनुसार पीड़ित परिवारों की मदद के लिए तत्परता से कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment