कलेक्टर ने की औचक निरीक्षण: 86 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस, अनुशासनहीनता पर सख्त निर्देश

महासमुन्द में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिला कार्यालय में औचक निरीक्षण कर अनुशासन का सख्त संदेश दिया है। सुबह 10 बजे निरीक्षण शुरू करते हुए उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और 86 अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालयों की उपस्थिति, सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन, और जनसेवा की प्रक्रियाओं को परखा। कई कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने दैनिक उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर को अनिवार्य किया और समय पर कार्यालय पहुंचने का सख्त निर्देश दिया। कलेक्टर ने साफ तौर पर कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्यवाही होगी।

निरीक्षण में अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू और डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष कर्मा भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने नियमित निरीक्षण की प्रक्रिया अपनाने और कार्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए निर्देश जारी किए। सरकारी सेवाओं में जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

Leave a Comment