76वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, दी शुभकामनाएं

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्टोरेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं

महासमुंद, 26 जनवरी 2025: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्टोरेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान का गायन हुआ।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर लंगेह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें संविधान के माध्यम से प्राप्त अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। लंगेह ने सभी से आह्वान किया कि वे देश के विकास और आत्मनिर्भरता के लिए सतर्कता, सशक्तता और जागरूकता के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि हमें अपने संविधान की भावना का सम्मान करते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने अपने सरकारी निवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर  रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर  आशीष कर्मा, सृष्टि चंद्राकर,  मिसा कोसले समेत कलेक्टोरेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment