सिरको में 22 जनवरी से अष्टप्रहरी नामयज्ञ का आयोजन

बसना/सिरको में आगामी 22 जनवरी 2025 से अष्टप्रहरी नामयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम में “हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।” महामंत्र का जाप होगा, जो 23 जनवरी 2025 तक चलेगा।

कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा:

1. 22 जनवरी (बुधवार):

कलश स्थापना और नाम उच्चारण।



2. 23 जनवरी:

हरि नाम पूर्णाहुति, हवन, विसर्जन और महाप्रसाद वितरण।



आयोजन में भाग लेने वाले कीर्तन मंडलियां:

1. श्री राधे कीर्तन मंडली, सिंगारपुर (महिला दल)


2. नवल किशोरी कीर्तन मंडली, गढ़फुलझर बाजार पड़ाव (महिला दल)


3. सच्चिदानंद कीर्तन मंडली, रेमड़ा (महिला दल)


4. नर्सिंग कीर्तन मंडली, जर्रा (महिला दल)


5. रंगीन कीर्तन मंडली, डीपापारा सिरको


सिरको के ग्रामवासियों ने सभी भक्तों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और पुण्य अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Comment