पटेवा तहसील में अवैध धान की 50 कट्टे जब्त, प्रशासन की सख्त कार्रवाई

पटेवा तहसील में 50 कट्टा अवैध धान जब्त
महासमुंद, 01 जनवरी 2025

पटेवा तहसील के ग्राम सलिहाभाटा स्थित धान उपार्जन केंद्र पर आज मंडी अधिनियम के तहत मंडी निरीक्षक और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 50 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया, जो तुमगांव निवासी संतोष साहू द्वारा लाया गया था।

जप्त धान को सलिहाभाटा धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया। यह अभियान प्रशासन द्वारा अवैध धान की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने और खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चलाया गया था।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी केंद्रों पर अवैध धान की आमद को लेकर सख्ती बरती जाएगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर निगरानी रखी जाएगी।

Leave a Comment