रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (Regional Connectivity Scheme) के तहत राज्य में नई विमान सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इन सेवाओं का उद्देश्य हवाई यात्रा को किफायती और अधिक सुलभ बनाना है।
नई उड़ान सेवा की शुरुआत
19 दिसंबर 2024 से रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली नई विमान सेवा शुरू हो रही है। ये उड़ानें सप्ताह में तीन दिन – गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होंगी। यात्रियों को शुरुआती किराए के रूप में मात्र 999 रुपए में हवाई सफर का मौका मिलेगा। बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी।
क्या होंगे लाभ?
समय की बचत और यात्रा में सुविधा।
व्यापारियों, पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों के लिए किफायती विकल्प।
क्षेत्रीय पर्यटन और व्यापार में वृद्धि।
क्षेत्रीय विकास को मिलेगा प्रोत्साहन।
यात्री अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए www.flybig.in पर संपर्क कर सकते हैं।