CGBSE Result 2025: मुख्यमंत्री साय ने जारी किया
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज 7 मई 2025 को दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय से परिणामों की घोषणा की। इस वर्ष कुल 5,68,878 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी थीं।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें:
cgbse.nic.in | results.cg.nic.in
—
ऐसे करें रिजल्ट चेक
1. छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर संबंधित कक्षा (10वीं या 12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
4. स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा।
5. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
—
परीक्षा में सम्मिलित छात्रों की संख्या
कक्षा 10वीं: 2,40,422 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से
519 विद्यार्थियों की परीक्षा निरस्त की गई।
16 नकल प्रकरण सामने आए।
40 विद्यार्थियों की कॉपियों की जांच चल रही है।
कुल 575 छात्रों का रिजल्ट रोका जा सकता है।
कक्षा 12वीं: 3,28,716 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से
6163 विद्यार्थियों की परीक्षा निरस्त हुई।
25 नकल प्रकरण बनाए गए।
5 विद्यार्थी जांच प्रक्रिया में हैं।
कुल लगभग 6200 छात्रों का परिणाम रोका जा सकता है।
—
नोट: छात्र रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।