प्राचीन कबीर कुटी आश्रम, तरेकेला में सत्संग एवं स्वागत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

बसना, महासमुंद – ग्राम तरेकेला स्थित प्राचीन कबीर कुटी आश्रम में एक भव्य सत्संग एवं स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आश्रम के महंत लखन मुनि साहेब की अगुवाई में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि कबीर आश्रम खरसिया के धर्माधिकारी साहेब और विशिष्ट अतिथि बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल रहे। दोनों अतिथियों का पारंपरिक रूप से शॉल ओढ़ाकर और संत कबीर साहेब का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।

डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में आश्रम को एक सशक्त आध्यात्मिक केंद्र बताते हुए कहा कि यह स्थान संत कबीर की शिक्षाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्संग, भजन-कीर्तन और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालु कबीर साहेब के विचारों को आत्मसात कर रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक ने जनपद पंचायत बसना के सभापति प्रकाश सिन्हा, पत्रकार सेवक दास दीवान, ऋषिकेशन दास, अभय धृतलहरें, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. गजानंद अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों का सम्मान भी किया।

महंत लखन मुनि साहेब ने जानकारी दी कि आश्रम में गरीबों एवं जरूरतमंदों की सहायता हेतु सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन नियमित रूप से होता है।

समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में ग्राम सरपंच जमुना प्रेम सागर पटेल, उपसरपंच जैत कुमारी, जनपद सदस्य विमला बेहरा, मीना ऋषिकेशन पटेल, मधु खूंटे, जयंती अग्रवाल, दुखनी बाई, परशुराम गड़तिया सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

इस आयोजन ने कबीर कुटी आश्रम की आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा दी है और समाज को एक सकारात्मक संदेश व प्रेरणा प्रदान की है।

Leave a Comment