9 बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार, समाज भवन के आहता निर्माण हेतु 3 लाख की घोषणा
सरायपाली, बलौदा।
सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज, बलौदा द्वारा आयोजित उपनयन संस्कार कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान 9 बटुकों का पारंपरिक विधि-विधान से उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ।
विधायक चातुरी नंद ने समारोह को संबोधित करते हुए बटुकों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
समाज के पदाधिकारियों की मांग पर विधायक नंद ने सर्व ब्राह्मण समाज भवन, बलौदा में आहता निर्माण हेतु विधायक निधि से 3 लाख रुपए देने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा पर समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मिश्रा सहित मुरली धर पाढ़ी, सुरेश कर, पीतांबर दास, चूड़ामणि महराज, विद्याभूषण सतपथी, अजय पाढ़ी, किशोर कर, पप्पू सतपथी, शेखर पाणिग्रही सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
