धान खरीदी/महासमुंद जिले में 748 करोड़ से अधिक का भुगतान

महासमुंद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत चल रहा धान खरीदी अभियान सफलता पूर्वक जारी है। राज्य शासन की “कृषक उन्नति योजना” के तहत इस अभियान का उद्देश्य किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाना और उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है।

नोडल अधिकारी श्री आशीष शर्मा ने बताया कि 11 दिसंबर तक जिले के 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 64,029 किसानों से कुल 3,25,283.84 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके बदले किसानों को 748.15 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

बारदानों की उपलब्धता को लेकर उन्होंने जानकारी दी कि अब तक जिले में एक करोड़ 39 लाख 93 हजार से अधिक बारदाना प्राप्त हुआ है, जिसमें:

75 लाख 59 हजार 258 नया बारदाना,

45 लाख 91 हजार 307 बारदाना मिलरों से,

15 लाख 31 हजार 50 बारदाना पीडीएस से,

3 लाख 11 हजार 570 बारदाना किसानों से प्राप्त हुआ है।

अब तक 86 लाख 33 हजार 686 बारदानों का उपयोग किया जा चुका है, और वर्तमान में 53 लाख 59 हजार 499 बारदाना उपलब्ध हैं।

यह अभियान न केवल किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि कृषि क्षेत्र में शासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शा रहा है।

Leave a Comment