अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन

बलौदा। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय, बलौदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, लैंगिक समानता एवं महिला उत्पीड़न उन्मूलन प्रकोष्ठ और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. किशोर कुमार तिवारी के दिशा-निर्देश में किया गया। संयोजक अंजेला लकड़ा और कमला दीवान रहीं। इस अवसर पर प्राध्यापक जितेंद्र कुमार पटेल ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया, जबकि गजानंद नायक ने महिलाओं के सम्मान और पुरुषों द्वारा समानता के व्यवहार पर बल दिया। रमेश पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के महत्व को समझाया।

खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न रोचक स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया:

चम्मच दौड़: प्रथम – रूचिका मटारी, द्वितीय – संतोषिनी धवल

जलेबी दौड़: प्रथम – संध्या बरिहा, द्वितीय – पूनम चौहान

गुब्बारा दौड़: प्रथम – शिवानी-संतोषिनी, द्वितीय – अंकिता-रुबी

कप कलेक्शन: प्रथम – संतोषिनी धवल, द्वितीय – अंकिता

कुर्सी दौड़: प्रथम – सुदेष्टा, द्वितीय – लक्ष्मी

पानीपुरी खाने की प्रतियोगिता: प्रथम – संध्या बरिहा, द्वितीय – शिवानी


कार्यक्रम में प्राध्यापक किरण कुमारी, रश्मि निबरगिया, ऋतुराज भोई, माधुरी प्रधान, दुर्योधन सिदार, देवकी बुड़ेक, सरिता वैष्णव, रुबी राणा सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

Leave a Comment